दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 36 रन की दरकार थी। उसकी तरफ से रोवमन पॉवेल क्रीज पर थे।
तो वहीं राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने ओबेड मकॉय को गेंद थमाई थी।
पॉवेल ने इसके बाद शुरू की तीन गेंदों पर छक्के जड़े।
हालांकि मकॉय की तीसरी गेंद पॉवेल की कमर की ऊंचाई पर गई।
इसपर डगआउट में बैठे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और बाकी खिलाड़ियों ने नो बॉल की मांग की और थर्ड अंपायर की मदद मांगी लेकिन फील्ड अंपायर ने ऐसा नहीं किया।
इसके बाद पंत ने नाराजगी जताते हुए पॉवेल और कुलदीप को मैदान से बाहर आने का इशारा किया। इस पूरी घटना की वजह से मैच थोड़ी देर तक रूका रहा।
जल्दी ही अंपायर और राजस्थान के खिलाड़ियों द्वारा पंत को समझाने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ।
हालांकि, पॉवेल अगली तीन गेद पर दो रन बना पाए और आखिरी गेंद पर आउट हो गए।
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 222 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया। दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 207 रन बना पाई।