फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है।
इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं।
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है।
इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस समारोह में शिरकत की।
फिल्म जगत से लेकर टीवी दुनिया तक की कई हस्तियां इस दौरान शो में चार चांद लगाते नजर आए।
अवॉर्ड समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के कई पुरस्कार दिए जाएंगे। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है।
इस दौरान रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और दिया मिर्जा का खूबसूरत अवतार देखने को मिला।
आइए जानते हैं किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय सिंह (चका-चक, अतरंगी रे) बेस्ट एक्शन: शेरशाह बेस्ट कॉस्ट्यूम: सरदार उधम बेस्ट वीएफएक्स: सरदार उधम बैकग्राउंड स्कोर: सरदार उधम बेस्ट एडिटिंग: शेरशाह बेस्ट साउंड डिसाइन: सरदार उधम अचीवमेंट अवॉर्ड: सुभाष घई को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' , बेस्ट प्लेबैक सिंगर बी प्राक "मन भरया" , बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर असीस कौर "राता लंबियां"
शरवरी वाघ सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीमेल फिल्म 'बंटी और बबली 2', बेस्ट डेब्यू मेल एहान भट को '99 सॉन्ग्स' के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक सीमा पाहवा को 'रामप्रसाद की तहरवी'
शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह बेस्ट स्क्रीनप्ले 'सरदार उधम' सर्वश्रेष्ठ कहानी अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे 'चंडीगढ़ करे आशिकी' दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर बेस्ट डायलॉग "पिंकी फरार".
साई तम्हंकर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल 'मिमी', पंकज त्रिपाठी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल, शूजीत सरकार सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) "सरदार उधम"
'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णुवर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।