IPL में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम मौजूद है। 2013 में क्रिस गेल ने पुणे के खिलाफ 30 गेंदों में ही शतकीय पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। क्रिस गेल ने अपनी पारी के दौरान 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।
साल 2010 में भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में 100 रन बनाया था। हालांकि, मुंबई से इस मैच में राजस्थान को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पठान ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 9 चौके और 8 छक्का लगाया था।
किंग्स इलेवन पंजाब के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर इस मामले में नंबर तीन पर है। मिलर ने 38 गेंदों में आरसीबी के खिलाफ शतक जमाया था। साल 2013 में इस पारी के बाद मिलर को इंटरनैशनल लेवल पर एक नई पहचान मिली।
डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट ने मुंबई के खिलाफ महज 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। गिलक्रिस्ट अपनी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स को साल 2009 में IPL का खिताब दिलाने में कामयाब रहे थे।
RCB की तरफ से खेलते हुए एबी डिविलियर्स ने साल 2016 में गुजरात के खिलाफ 43 गेंदों में शतक जड़ा था। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और टीम के स्कोर को 248 तक पहुंचाय था।