Relationship: महिलाओं के ये अंग पुरुषों को करते है अपनी ओर आकर्षित

Relationship: महिलाओं के ये अंग पुरुषों को करते है अपनी ओर आकर्षित

 आखिर महिलाएं और पुरुष किस चीज़ को एक दूसरे में सबसे ज्यादा अच्छा मानते हैं जिसे देखकर वो एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

आकर्षण एक ऐसी चीज़ है जिसकी हर इंसान की जिंदगी में कोई न कोई अहमियत होती है। अधिकतर लोगों को लगता है कि इसका सिर्फ एक ही मतलब है कि महिला और पुरुष एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

आकर्षण किसी भी चीज़ से हो सकता है और किसी भी व्यक्ति से हो सकता है। कई सालों से आकर्षण के नियम जानने के लिए साइकोलॉजिस्ट ने अलग-अलग तरह की रिसर्च की है और अब एक बार फिर से हम ऐसी ही एक रिसर्च की बात करने जा रहे हैं जो आकर्षण के नियमों पर आधारित है।

आखिर महिलाएं और पुरुष किस चीज़ को एक दूसरे में सबसे ज्यादा अच्छा मानते हैं जिसे देखकर वो एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं। इस स्टडी के लिए 18-65 साल के लोगों के बीच की गई है और उनसे कुछ सवाल पूछें गए हैं। इनमें सबसे अहम ये था कि आप अपोजिट सेक्स की किस चीज़ से सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं?

इस अंग को लेकर सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं पुरुष


 लगभग आधे पुरुषों ने (46%) ये कहा कि चेहरा सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला हिस्सा होता है। महिलाओं के चेहरे को देखकर ही वो सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसके अलावा, उनकी कमर और बट्स को देखकर 18% लोग आकर्षित होते हैं। इसके अलावा, 11% के अनुसार बाल और 9% के अनुसार पैर सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले अंग होते हैं।

महिलाओं को आकर्षित करते हैं पुरुषों के ये अंग


सिर्फ पुरुषों से ही नहीं महिलाओं से भी यही सवाल किया गया और चौंकाने वाली बात ये है कि महिलाओं के लिए पुरुषों की शक्ल कोई मायने ही नहीं रखती है। इस सर्वे में मौजूद 24% महिलाओं ने कहा कि उन्हें पुरुषों का चेस्ट आकर्षित करता है। इसके अलावा, 22% महिलाओं का कहना है कि पुरुषों के बाल उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं।  


ये बात ध्यान देने वाली है कि जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे पुरुषों के बाल महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं क्योंकि बढ़ती उम्र में ऐसे पुरुषों का मिलना मुश्किल हो जाता है जिनके पूरे बाल हों।

तीसरे नंबर पर आती हैं पुरुषों की बाहें जिन्हें 19% महिलाएं पसंद करती हैं और उसके बाद आता है पुरुषों के बट्स और कम का नंबर जिसे 13% महिलाएं पसंद करती हैं। सर्वे में पुरुषों के पेट और आंखों की भी बात हुई, लेकिन सिर्फ 2% महिलाओं ने कहा कि उन्हें पुरुषों का चेहरा पसंद है।  


यानि महिलाओं को पुरुषों के उस अंग से कोई लेना देना नहीं है जिसे पुरुष महिलाओं में सबसे ज्यादा आकर्षक मानते हैं। कमाल की बात ये रही कि महिलाओं की इनकम का असर उनकी पसंद पर भी हुआ। वो महिलाएं जो ज्यादा कमाती हैं उन्हें चेस्ट ज्यादा पसंद आते हैं और जिनकी सैलरी कम है उन्हें बाजुओं में ज्यादा इंटरेस्ट है।


महिलाओं के चेहरे और बालों की खूबसूरती रखती है मायने


महिलाओं के चेहरे और बालों की खूबसूरती पुरुषों को ज्यादा आकर्षित करती है और बालों की खूबसूरती महिलाओं को भी आकर्षित करती है। अपने स्किन केयर रूटीन और हेयर केयर रूटीन में जिस तरह से महिलाएं ध्यान देती हैं वो कहीं न कहीं पुरुषों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है

ये बात तो सच है कि आकर्षण के नियम कुछ इसी तरह से देखे जाते हैं, लेकिन मेरे ख्याल में हर इंसान को अपने लिए ही मेहनत करनी चाहिए। अगर आपको लगता है कि चेहरे का ख्याल रखना जरूरी है तो रखिए, लेकिन इसलिए नहीं कि आप किसी को आकर्षित कर सकें बल्कि इसलिए कि उसके जरिए आपको खुशी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरवरी महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों की लिस्ट 20000 mAh के Power Banks मिल रहे थोक के भाव Alto-Swift को छोड़ इस कार पर टूट पड़े ग्राहक, कीमत 6.5 लाख ये है भारत की सबसे महंगी ट्रेन | टिकट के दाम 20 लाख रुपये Tata Punch का गेम पलटने आ रही ये दो सस्ती SUV Oscars से जुड़े ये यह 8 Facts आपको हैरान कर देंगे Brezza से Scorpio तक, सबकी बाप निकली ये SUV इन 5 तरीकों से ChatGPT से होगी अंधाधुंध कमाई Amazon पर 100 रुपये से सस्ते Gadgets की आई बाढ़ Upcoming Smartphones March 2023: Oppo Find N2 Flip से लेकर iQOO Z7 10 लाख से कम में घर लाएं Automatic AC वाली ये कारें IPL में चीयरलीडर थी इस धाकड़ खिलाड़ी की बहन आईपीएल इतिहास के सबसे तगड़े महारिकॉर्ड्स कौन हैं आईपीएल 2023 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी डिब्बे वाले AC से पाएं छुटकारा! ये ‘छोटू’ AC बेड में हो जाएगा फिट भारत में लॉन्च हुआ सबसे किफायदी AC, कम बिजली में जबरदस्त ठंड फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहे ये 5जी फोन; लपकें मौका Filmyzilla ने फ्री में लीक की Shah Rukh Khan की पठान सिर्फ हीटर नहीं हीटर वाले जूते मचा रहे बवाल! जाड़े में पैरों को रखेंगे गर्म 10 simple and easy back hand mehndi design