12 Rashi Name in Hindi and English -12 राशियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

कई सालो से लोगो में अपने अपने राशियों के प्रति रूचि देखने को मिला हैं, लोग सुबह सुबह टी:वी में न्यूज़ चैनल्स लगाकर पंडितो, विद्वानों द्वारा उनका आज का दिन कैसा जाएगा उन्हें क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, शुभ रंग कोन सा होगा, इससे लोगो को Idea मिल जाता है की उनका दिन कैसा जाने वाला है और उन्हें क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
जैसा की आप सब जानते ही है की 12 राशिया होती है, नाम के पहले अक्षर के हिसाब से लोग अपनी राशिया मानते और समझते है, मेष राशि से शुरुवात होती है और मीन आखिरी राशि होती हैं।
बहुत से लोग को अपनी राशि की सही जानकारी नहीं होती, इस पोस्ट में नाम के पहले अक्षर के साथ राशियों के हिंदी और अंग्रेजी नाम दोनों दिए गए है, तो अगर आप को भी पता करना है की आपकी राशि कौन सी है और अगर अभी तक आपको नहीं पता था तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको आपकी राशि पता चल जाएगी।
Num. | राशि | चिन्ह | English |
---|---|---|---|
1 | मेष चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ | ![]() | Aries chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, aa |
2 | वृषभ ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो | ![]() | Taurus e, oo, a, o, va, vee, voo, ve, vo |
3 | मिथुन का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह | ![]() | Gemini Ka, ki, ku, dh, cha, ke, ko, h |
4 | कर्क ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो | ![]() | Cancer Hee, hoo, hey, ho, da, dee, do, day, do |
5 | सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे | ![]() | Leo Ma, Me, Moo, May, Mo, Ta, Tee, To, Tay |
6 | कन्या ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो | ![]() | Virgo dho, pa, pe, poo, sh, n, th, pe, po |
7 | तुला रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते | ![]() | Libra Ra, ri, ru, re, ro, ta, ti, tu, te |
8 | वृश्चिक तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू | ![]() | Scorpio to, na, nee, nu, ne, no, ya, yi, yu |
9 | धनु ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे | ![]() | Sagittarius Ye, yo, bha, bhe, bhu, dha, fa, dha, bhe |
10 | मकर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी | ![]() | Capricorn Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Khe, Kho, Ga, Gee |
11 | कुंभ गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा | ![]() | Aquarius Goo, Gay, Go, Sa, Si, Soo, Se, So, Da |
12 | मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची | ![]() | Pisces Di, Du, Th, Jha, J, De, Do, Cha, Chi |
(1.)- मेष राशि (Aries)
मेष राशि 12 राशियों में से सबसे पहली राशि है, इसका राशि चिन्ह है भेड़, इस राशि का स्वामी मंगल हैं।
मेष राशि वाले व्यक्ति तेज़ दिमाग वाले होते है, ज्यादा बोलने वाले, पतले दुबले, दानी, शर्रारती, हिम्मती, घमंडी होते है। 16,21,29,34, यह उम्र मेष राशि वालो के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ — इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम मेष राशि के मानें जाते है।
(2.)- वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि 12 राशियों में से दूसरी राशि है, इसका राशि चिन्ह बैल है, इस राशि का स्वामी शुक्र है।
वृषभ राशि वाले व्यक्ति मेहनती और अधिक शक्तिशाली होते हैं, इन राशियों वाले व्यक्ति का स्वभाव गुस्से वाला और शान्त दिमाग वाला दोनों होता हैं, खाने-पीने के शौक़ीन,अपना नाम समाज में ऊँचा करने का जज्बा रखने वाले होते हैं।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो — इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वृषभ राशि के मानें जाते है।
(3.)- मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि 12 राशियों में से तीसरी राशि है, इसका राशि चिन्ह जुड़वाँ है, इस राशि का स्वामी बुध है।
मिथुन राशि वाले व्यक्ति जीवनसाथी से ताल मेल बनाकर चलते है, वाहनों के शौक़ीन होते है, धार्मिक कार्यो में रूचि रखते है।
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह-– इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम मिथुन राशि के मानें जाते है।
(4.)- कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि 12 राशियों में से चौथी राशि है, इसका राशि चिन्ह केकड़ा हैं, इस राशि का स्वामी चन्द्रमा हैं।
कर्क राशि वाले व्यक्ति के अंदर धैर्य और एकाग्रता दोनों गुड़ रहते हैं, यह राशि वाली व्यक्ति बहुत कल्पना करते है, कर्क राशि वाले व्यक्ति अपने कड़े मेहनत से यश और सम्मान की प्राप्ति करते है।
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो — इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम कर्क राशि के मानें जाते है।
(5.)- सिंह (Leo)
सिंह राशि 12 राशियों में से पाँचवी राशि है, इसका राशि चिन्ह शेर हैं, इस राशि का स्वामी सूर्य हैं।
सिंह राशि के लोग का रहन सहन और सोच शाही रहती है,इस राशि के लोगो के अंदर Leadership जैसे विशेषताएं रहती है,अपने कार्यो में कड़ी मेहनत दिखाते हैं,सिंह राशि के लोग धनवान भी होते हैं।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे — इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम सिंह राशि के मानें जाते है।
(6.)- कन्या (Virgo)
कन्या राशि 12 राशियों में से छठी राशि है, इसका राशि चिन्ह हाथों में फूल लिए एक कन्या हैं, इस राशि का स्वामी बुध हैं।
कन्या राशि के लोग शर्मीले स्वभाव के रहते है,किसी भी रूप में सेवा करने से पीछे नहीं हटते, कन्या राशि के लोगो में भावनाओ को काबू रखने में थोड़ी परेशनी होती है।
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो — इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम कन्या राशि के मानें जाते है।
(7.)- तुला (Libra)
तुला राशि 12 राशियों में से सातवीं राशि है, इसका राशि चिन्ह तराजू है, इस राशि का स्वामी शुक्र हैं।
तुला राशि वाले व्यक्ति काफी समझदार होते है, इनके विचारो में कोई भेदभाव नहीं रहता, संगीत और चित्र में तुला राशि वालो की ख़ास रूचि रहती है, यह लोगो को अपनी विचारो, बातो और व्यक्तित्व से लोगो को मोहित करने की छमता रखते है।
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते— इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम तुला राशि के मानें जाते है।
(8.)- वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि 12 राशियों में से आंठवी राशि है, इसका राशि चिन्ह बिच्छू है, इस राशि का स्वामी मंगल हैं।
इस राशि के लोग मेहनत से अपने भाग्य को अपने मुट्ठी में करने की छमता रखते है, भावुक, किसी से ना डरने वाले, अड़ियल, अपनी शर्तो पर जीने वाले यह सारे बातें वृश्चिक राशि के जातकों के अंदर होती है।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू— इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वृश्चिक राशि के मानें जाते है।
(9.) – धनु (Sagittarius)
वृश्चिक राशि 12 राशियों में से नौवीं राशि है, इसका राशि चिन्ह धनुर्धर है, इस राशि का स्वामी बृहस्पति हैं।
धनु राशि के लोग अधित सोचते है, बोलने में बहुत तेज़ रहते हैं,हिमत्ति और निडर रहते हैं, मित्र बनाने में तेज़ रहते है।
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे –– इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम धनु राशि के मानें जाते है।
(10.) – मकर (Capricorn)
मकर राशि 12 राशियों में से दसवीं राशि है, इसका राशि चिन्ह मगरमच्छ है, इस राशि का स्वामी शनि हैं।
मकर राशि के लोग अपनी असली उम्र से कम उम्र के लगते हैं,त्याग और बलिदान जैसी बाते इन राशि वालो के अंदर सर्व प्रथम रहती हैं, अधिक चिंता करते हैं, बुद्धि,विवेक से संगठन में अपना नाम ऊँचा करते हैं।
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी — इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम मकर राशि के मानें जाते है।
(11.) – कुंभ (Aquarius)
कुम्भ राशि 12 राशियों में से ग्यारवी राशि है, इसका राशि चिन्ह कुंभ है, इस राशि का स्वामी शनि हैं।
कुम्भ राशि के लोगो का व्यक्तित्व आकर्षित करने वाला होता हैं, ईमानदार, मजबूत इच्छाशक्ति और सहनशीलता के गुड़ इनमे मौजूद रहते है।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा – – इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम कुम्भ राशि के मानें जाते है।
(12.) – मीन (Pisces)
मीन राशि 12 राशियों में से बारहवीं और आखिरी राशि है, इसका राशि चिन्ह मछली है, इस राशि का स्वामी गुरु हैं।
मीन राशि के लोग बहुत दयालु होते है, सहायता करने में आगे रहते है, रोमांटिक मिजाज के रहते हैं, गुलाबी, नारंगी तथा पीला रंग इनके लिए शुभ रहते है।
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची — इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम मीन राशि के मानें जाते है।
Related Articles – ALL Planets Name In Hindi And English-सभी ग्रहो के नाम हिंदी और इंग्लिश में