OMR Sheet क्या है? OMR Full Form, Uses, Advantages in Hindi | OMR का फुल फॉर्म

इस पोस्ट में जानेंगे OMR शीट में OMR का फुल फॉर्म क्या होता है, साथ ही साथ OMR शीट को भरते वक़्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह भी इस आर्टिकल में जानेंगे।

सबसे पहले जानते है OMR शीट क्या होता है?
OMR एक कागज़ की बनी हुई शीट होती है, जिसमे Students Name column, Roll number column, centre code column, Test Num.Column इत्यादि मौजूद रहते है, जिसमे छात्रों को अपनी यह सारी जानकारियां भरनी रहती है, OMR शीट क्लास 10,11,12 और उसके बाद कई तरह के competitive परीक्षाओ में छात्रों को मिलता है। OMR शीट में सवाल num. के आगे चार विकल्प दिए जाते है जैसे की Q.12- A B C D इन विकल्पों में से सही उत्तर में पेन से गोला बनाना रहता है।
OMR शीट को OMR स्कैनर से चेक किया जाता है OMR स्कैनर काफी तेज़ी गति से कॉपियों को चेक करता है, और गलती की ना के बराबर संभावना रहती है ,OMR स्कैनर के साथ साथ एक Software का भी इस्तेमाल होता है जो कंप्यूटर में दिखाई देता है उसी सॉफ्टवेयर में start के बटन पर क्लिक करने के बाद स्कैनर कॉपियों को फटाफट स्कैन करना चालु कर देता है।और यही अगर इंसानो द्वारा कॉपियां चेक होती है तो उसमे काफी समय लगता है और गलतिया भी हो जाती है। OMR शीट का प्रयोग अब लगभग हर परीक्षाओ में होती है।
OMR स्कैनर 1 घंटे में लगभग 10000 कापियों को चेक करने की छमता रखता है, इससे समय की काफी ज़्यादा बचत होती है, और रिजल्ट को जल्दी से जल्दी घोषित करने में मदद होती है।
OMR शीट को सिर्फ परीक्षाओ में ही नहीं बल्कि अलग अलग तरह के surveys में, बैंकिंग और insurance के ऍप्लिकेशन्स में, Elections में, Evaluation और फीडबैक फॉर्म में भी OMR शीट का इस्तेमाल किया जाता है।
OMR Full Form in OMR Sheet –
Optical Mark Recognition \ Reader – दोनों ही कहा जाता है।
O For Optical
M For Mark
R For Recognition \ Reader
OMR को हिंदी में क्या कहेंगे? OMR Full Form in Hindi
“प्रकाशीय चिन्ह पहचान‘
OMR शीट को भरते वक्त किन किन बातो का रखे ध्यान-

परीक्षा प्रश्न पत्र में लिखे हुए निर्देशों को अच्छे से पड़ना चाहिए और उसमे बताए गए निर्देशों के अनुशार ही OMR शीट को भरना चाहिए, जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए।
OMR शीट में सिर्फ काले पेन का इस्तेमाल करना चाहिए, और किसी रंग की पेन या पेंसिल का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए।
OMR शीट में छात्रों के जानकारिया वाले हिस्सों को छोड़कर, किसी भी हिस्से में पेन से या किसी भी और चीज़ से कुछ भी नहीं लिखना चाहिए जैसे की आधी टेढ़ी लाइन, कोई शब्द, पेन से खींचना आदि इससे OMR शीट रिजेक्ट हो सकती है।
OMR शीट को मोड़ने की गलती कभी ना करे इससे OMR शीट रिजेक्ट हो सकती है।
OMR शीट में ब्लेड, Eraser, whitener का इस्तेमाल कभी नहीं करनी चाहिए।
OMR शीट में किसी भी सवाल के उत्तर में २ गोलों को नहीं भरना चाहिए। ABCD इनमे से सिर्फ किसी एक ही सही गोले को ही भरना चाहिए। अगर २ गोले भर देंगे तो कंप्यूटर इसका नंबर नहीं जोड़ेगा।
कई छात्र सवालो में काले पेन और जवाब के लिए नीले पेन का इस्तेमाल करते है, ऐसा नहीं करना चाहिए इससे मूल्यांकन में दिक्कत आ सकती है।
सिर्फ गोले को ही भरे, कोशिश करे पेन को गोले के बाहर ना ले जाये।
कुछ छात्र गोले के बीच वाले हिस्से को भरकर, किनारे वाले हिस्से को नहीं भरते उसे ऐसे ही छोड़ देते है, यह गलती भी नहीं करनी चाहिए।
OMR शीट में गोले को ज़्यादा गाढ़ा नहीं भरना चाहिए, जिससे वह गोला फटने की स्तिथि में आ जाए, इससे OMR शीट को नुक्सान पहुंच सकता है और इससे वह रिजेक्ट हो सकती है।