20 कलर के नाम हिंदी में | 20 कलर के नाम इंग्लिश में | 20+ रंगो के नाम

हमारे चारो ओर हर तरफ सबकुछ अपने रंग में रंगा हुआ है आसमान नीला रंग का, पेड़ पौधे हरे रंग के, बादल सफ़ेद रंग के, गुलाब लाल रंग का, सड़क काले रंग के इसी तरह कई सारी चीज़ो का अपना अलग अलग प्राकृतिक रंग है।
रंगो का हमारे जीवन में काफी महत्व रहता है, हम सब जब भी कुछ खरीदते है जैसे की कपडे जूते या फिर कोई भी अन्य वस्तु तो हम लोग सबसे पहले उसका रंग ही देखते है रंग अगर पसंद आ जाता है तो वह चीज़ भी पसंद आ जाती हैं, सबका अपना अपना मनपसंद रंग रहता है, किसी को लाल रंग उनका मनपसंद रंग रहता है तो किसी को हरा तो किसी को पीला।
भारत में कई लोग रंगो को शुभ और अशुभ नजरिये से देखा जाता है जैसे की कोई शुभ कार्य का आयोजन होता है तो पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है, काले रंग को अशुभ माना जाता है और किसी के लिए अपनी हीन (hate) भावना को दिखने के लिए लोग काले रंग का इस्तेमाल करते है, सफ़ेद रंग को शोक का प्रतीक माना जाता है, लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है।
रंगो का अलग अलग त्यौहार में भी अपनी एक भूमिका रहती है, होली के त्यौहार में लोग लाल, पीले, हरे, गुलाबी और भी कई रंगो के गुलाल से होली खेलते है, दिवाली में लोग अलग अलग रंगो से माँ लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए अपने घर के बाहर रंगोली बनाते है, रक्षा बंधन में बहने अपने भाइयों को अलग अलग रंगो की राखी बांधती है, नवरात्री में माँ दुर्गा को लाल रंग की चुनरी पहनाई जाती है, मकर संक्राति में लोग अलग अलग रंग की पतंगे उड़ाते है जिससे पूरा आसमान उस दिन रंगीन पतंगों से भर जाता है।
Primary Colours- नीला (blue), लाल (Red), पीला (Yellow) RYB यी तीनो रंग Primary Colours होते है, Primary Colours वेह रंग होते है जो कोई रंग के mixture से नहीं बने हुए होते है,बल्कि इन तीनो रंग के mixture से कोई दूसरा अलग रंग बनता है |
Secondary Colours – 2 Primary Colour के Mixture से जो नया रंग बनता है उसे Secondary Colours कहते है, जैसे की- Yellow+red= Orange, Blue+Yellow= Green, Blue+red= Violet
Tertiary Colours- एक Primary Colour और एक Secondary Colour के Mixture से जो रंग बनता उसे Tertiary Colours कहते है, जैसे की- Red+Orange= Red-Orange, Yellow+Orange=Yellow-Orange, Yellow+Green= Yellow-Green, Blue+Green=Blue-Green, Blue+viloet=Blue-violet, Red+violet=Red-violet
तीन Primary Colours होते है – Blue , Red , Yellow
तीन Secondary Colours होते है – Orange, Green, Violet
6 Tertiary Colours होते है – Red-Orange, Yellow-Orange, Yellow-Green, Blue-Green, Blue-Violet, Red-Violet
20 Colours Name in Hindi and English

काला – Black

सफ़ेद – White

गुलाबी – Pink

लाल – Red

नीला – Blue

पीला – Yellow

हरा – Green

नारंगी – Orange

बैंगनी – Purple \ Violet

भूरा – Brown

स्लेटी – Grey

आसमानी | Azure

गहरा भूरा रंग | Maroon

फिरोज़ी | Turquoise

रानी कलर | Magenta

केसरिया | Saffron

सुनहरा | Golden

चांदी | Silver

सिन्दूरी | Vermillion

गेहुँआ | Wheatish
All Rainbow Colours Name in Hindi and English (इंद्रधनुष के रंगो के नाम)
इंद्रधनुष के 7 रंगो के नाम को अंग्रेजी में VIBGYOR बोलते है जो की इस प्रकार है-
इंद्रधनुष के 7 रंगो के नाम
1 – V stands for Violet
2 – I Stands for Indigo
3 – B Stands for Blue
4 – G Stands For Green
5 – Y Stands for Yellow
6 – O Stands For Orange
7 – R stands For Red
20 कलर के नाम हिंदी और इंग्लिश में
काला | Black | सफ़ेद | White | नीला | Blue |
पीला | Yellow | हरा | Green | गुलाबी | Pink |
लाल | Red | भूरा | Brown | नारंगी | Orange |
बैगनी | Purple/Violet | सुनहरा | Golden | चांदी | Silver |
आसमानी | Azure | स्लेटी | Grey | गहरा भूरा रंग | Maroon |
केसरिया | Saffron | बरगंडी | Burgundy | रानी कलर | Magenta |
बादामी | Buff | गेरुआ | Ochre | गेहुँआ | Wheatish |
फिरोज़ी | Turquoise | मटमैला | Beige | सिन्दूरी | Vermillion |
नील | Indigo | गाढ़ा रंग | Dark colour | हल्का रंग | Light colour |
मेहँदी रंग | Mehndi colour | इंद्रधनुष | Rainbow | गोरा,सुनहरा भूरा,सुंदर | Blonde |
रंग बिरंगा | Colourful | चितकबरा | Pied | कत्थई | Carroty Judas-coloured |