Animal and their Young One’s Name With Pictures | जानवरों के बच्चों के नाम इंग्लिश में
आज के आर्टिकल में आप जानेंगे अलग अलग जानवरों के बच्चों के नाम क्या होते है। Animal and their Young One’s Name With Pictures
साथ ही साथ जानवर और उनके बच्चो के बारे में कुछ मजेदार बातें भी जानेंगे।

एक पैदा हुए जिराफ के बच्चे का वजन 150 पाउंड होता है, और उसकी लम्बाई 6 फ़ीट होती है। जिराफ के बच्चे पेड़ के पत्तो तक नहीं पहुंच पाते इसलिए मादा जिराफ पेड़ों के पत्तों को तोड़कर नवजात शिशु जिराफ को खिलाती है।

बेबी पांडा के जन्म के बाद उनका वजन सिर्फ 3.5 औंस होता है, तीन महीने तक बेबी पांडा को उसकी माँ ही उठाती है। बेबी पांडा 1 साल के अंदर अपना वजन 100 पाउंड तक बढ़ा लेते है।

मादा बत्तख 15 अंडे एक बार में देती है, और फिर उसपे 28 दिनों तक बैठती है, जब तक अंडे में से बच्चे बाहर न निकल जाए, मादा बतख हमेशा घोंसले के पास ही रहती है। पैदा होने के 10 घंटे बाद ही बत्तख के बच्चे तैरना शुरू कर देते हैं।

चीते के बच्चे जब पैदा होता है तब वेह अंधे होते है लेकिन बड़े होते होते वे 3 मील तक की दूरी को देखने लगते है।

“चिर” या “चिरप” जैसा एक विशेष शोर माँ बिल्लियों में होता है जिसका इस्तेमाल वे अपने बच्चो को बुलाने के लिए करती है, मादा बिल्लियों में यह शोर सभी शोरों से अलग होता है। एक माँ बनी हुई बिल्ली को रानी भी कहते है।

पैदा होने के बाद बेबी हॉर्स की पैरों की लंबाई 80% – 90% तक होती है, और पैदा होने के कुछ समय बाद ही अपने पैरों पर चलना शुरू कर देते है। यात्रा करते समय झुंड में बच्चे को कोई खतरा ना पहुंचे इसलिए मादा घोड़ी उसको झुंड के बीच में रखती है।

हाथी का बच्चा मादा हाथी के गर्भ में 1.5 से 2 साल तक विकसित होता है।

बेबी हिरण के शरीर पर धब्बे होते है जिससे उन्हें झाड़ियों और पेड़ों में छिपने में मदद मिलती है, शिकार करने के समय मादा हिरण अपने बच्चों को छोड़ देती है पर वे इस बात का विशेष ध्यान रखती है की कोई जानवर उनके बच्चे को नुक्सान न पहुंचाए।

बिल्ली की बच्चियां दिनभर में 18 घंटे तक सोती है ताकि वे अपनी ऊर्जा मनोरंजन और खेलों के लिए बचा सके।

खरगोश के बच्चे गंजा पैदा होते है, पर उनके मुलायम फर दिखने शुरू हो जाते है जैसे जैसे वे बड़े होने लगते है।

पोलर बेयर अपने छोटे बच्चों का ध्यान मांद (Den) के अंदर तब तक रखती है, जब तक के वे बड़े नहीं हो जाते है लगभग 2-3 महीने तक।

वनमानुष अपने बच्चे को 8 वर्ष तक स्तनपान करा सकते है।

डॉल्फ़िन और व्हेल पानी में रहने वाले जानवर है, वे पानी के अंदर ही छोटे छोटे बच्चों को जन्म देती हैं, लेकिन क्या आपको पता है वे पानी के अंदर अपने बच्चों को स्तनपान भी कराती हैं।
Animal and their Young One’s Name With Pictures
Animal | Baby Name |
---|---|
![]() Lion | ![]() Cub |
![]() Tiger | ![]() Cub |
![]() Bear | ![]() Cub |
![]() Wolf | ![]() Cub |
![]() Fox | ![]() Cub |
![]() Elephant | ![]() Calf |
![]() Horse | ![]() Foal |
![]() Sheep | ![]() Lamb |
![]() Cow | ![]() Calf |
![]() Cat | ![]() Kitten |
![]() Frog | ![]() Tadpole |
![]() Deer | ![]() Fawn |
![]() Goat | ![]() Kid |
![]() Dog | ![]() Puppy |
![]() Zebra | ![]() Foal |
![]() Antelope | ![]() Calf |
![]() Hen | ![]() Chicken |
![]() Duck | ![]() Duckling |
![]() Swan | ![]() Cygnet |
![]() Goose | ![]() Gosling |
![]() Owl | ![]() Owlet |
![]() Fish | ![]() Fry |
![]() Kangaroo | ![]() Joey |
![]() Rabbit | ![]() Bunny |
![]() Ass | ![]() Foal |
![]() Stag | ![]() Fawn |
![]() Bee | ![]() Larva |
![]() Butterfly | ![]() Caterpillar |